फिंच पक्षी Finch Bird Information In Hindi

Finch Bird Information In Hindi

इस पोस्ट Finch Bird Information In Hindi में फिंच पक्षी के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। फिंच पक्षी खूबसूरत और रोचक पक्षी है। यह पक्षी आकार में छोटा होता है। फिंच को पालतू बनाकर पाला भी जाता है। तो आइए फिंच पक्षी की जानकारी पर बात करते है।

फिंच पक्षी की जानकारी Finch Bird Information In Hindi

1. फिंच पक्षी (Finch Bird) की प्रजातियां एशिया, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में पायी जाती है। वैसे जरूरी नही है की प्रत्येक प्रजाति हर जगह हो। ये जंगलो, रेगिस्तान और पहाड़ी इलाकों में मिल जाते है।

2. इस पक्षी की कई प्रजातियां पूरी दुनिया में पायी जाती है। इसकी मुख्य प्रजाति में आउल फिंच, सोसाइटी फिंच, हाउस फिंच, गोल्ड फिंच, ज़ेब्रा फिंच इत्यादि आती है। इनका नाम रंग और व्यवहार के आधार पर रखा गया है।

3. फिंच पक्षी को पालतू बनाकर पाला भी जाता है। यह एक आकर्षक और खूबसूरत छोटे आकार का पक्षी है। इस पक्षी की आवाज बहुत मधुर होती है और यह गाना भी गाती है। यह भी एक वजह है कि इसे पालतू भी बनाया जाता है।

4. फिंच पक्षी की लम्बाई 3 से 6 इंच के आसपास होती है। इस पक्षी का वजन 10 ग्राम से 30 ग्राम तक होता है। इस स्पेसिफिकेशन से आप जान गए होंगे कि इसका आकार बहुत छोटा होता है।

5. इस पक्षी का रंग पीला, काला और लाल होता है। पंख भी सुनहरे और रंगीन होते है। नर फिंच मादा से ज्यादा कलरफुल होते है। नर हाउस फिंच का रंग लाल होता है। इसका कारण उस रंग का फल है। मादा फिंच लाल रंग के नर की और ज्यादा आकर्षित होती है।

6. फिंच पक्षी (Finch Bird) की चोंच त्रिकोण के शेप में हो सकती है। गोल शेप में मोटी चोंच भी हो सकती है। वैसे इस पक्षी की चोंच इसके खाने के प्रकार के अनुसार क्रमिक विकसित हुई है।

7. यह पक्षी मुख्यतः पौधों की पत्तियां, फूल, बीज, टहनी इत्यादि को खाता है। कुछ फिंच प्रजाति के पक्षी फल भी खाते है। जैसे जेब्रा फिंच जमीन पर पड़े बीजो को खाता है।

Finch Bird In Hindi फिंच पक्षी –

8. फिंच पक्षी (Finch Bird) टोकरी के आकार का घोंसला बनाते है। इनका घोंसला पेडों, झाड़ियों या चट्टानों पर बनता है। घोंसला टहनियों, पत्तियों, पँखो, रुई इत्यादि से बनता है। वैसे पालतू फिंच पक्षी को पिंजरे में रखा जाता है। पिंजरे में एक पक्षी को ना रखकर दो या दो से ज्यादा पक्षियों को रखना उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

9. नर फिंच मादा से सबन्ध बनाने के लिए उसे आकर्षित करता है। इसके लिए नर नाचता है और मधुर आवाज निकालता है। पेड़ को डाली पर अक्सर इस पक्षी को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है।

10. मादा पक्षी हल्का नीला पीला अंडा देती है। इन् अंडों की संख्या 2 से 6 के करीब होती है। करीब 14 दिन सेहने के बाद इन अंडों से बच्चे बाहर आते है।

11. नर का काम अंडों और मादा फिंच की दूसरे पक्षियों और जानवरों से रखवाली करना है। नर फिंच भोजन का प्रबंध भी करता है।

12. फिंच के बच्चों पर बाल नही होते है। बच्चें जन्म के समय अंधे होते है। करीब 3 हफ्ते तक घोंसले में रहने के बाद फिंच के बच्चे बाहर निकलते है।

13. फिंच पक्षी अक्सर झुंड में रहता है। झुंड में पक्षी एक दूसरे से गाने के माध्यम से कम्यूनिकेट किया करते है। वैसे यह पक्षी अन्य प्रजाति की पक्षियों के साथ भी झुंड में रह लेती है।

चार्ल्स डार्विन का पक्षी फिंच पर अध्ययन Finch Facts –

14. फिंच पक्षी (Finch Bird) से एक रोचक इतिहास भी जुड़ा हुआ है। महान जीव वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने फिंच पक्षी का परीक्षण करके ही डार्विनवाद का सिद्दांत दिया था। इसका कारण यह था कि इस पक्षी की करीब 14 प्रजाति गालापागोस आइलैंड पर पायी जाती थी। ये सारी प्रजातियां आकार, आकृति, रंग और फ़ूड में भिन्न थी।

15. यह पक्षी प्रवास नही करता है। यह अपना निवास स्थान बहुत कम बदलता है। वर्तमान में फिंच प्रजाति संकट में है। यह लगातर विलुप्ति की और है।

16. जंगल में फिंच पक्षी का औसत जीवनकाल केवल 6 वर्ष होता है जबकि पालतू फिंच करीब 20 वर्षों तक जीवित रह सकता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Finch Bird Information In Hindi में फिंच पक्षी के बारे में जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Finch Bird In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment