36 गुणकारी फलों के नाम | Fruits Name In Hindi – English

फलों के नाम – Fruits Name In Hindi And English

प्रकति ने हमें खाने के लिए तरह तरह के फल दिए है। ये फल स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक होते है। इस लेख Fruits Name In Hindi – English में 36 फलों के नाम और उनकी संक्षिप्त जानकारी है। दोस्तों, इन फलों का रंग भी अलग अलग होता है और ये लाल, हरे, पीले विभिन्न रंगों में पाए जाते है। स्वाद में मीठे फल को खाने से मन तरोताजा हो जाता है। डॉक्टर भी हमें फल खाने की सलाह देते है।

फलों के नाम भी उनके स्वाद और रंग की तरह रोचक है। हर फल की अपनी एक खासियत होती है। फल की पैदावार भी मौसम के अनुसार होती है। गर्मी में आम का फल मिलता है तो सर्दी में सेब का फल मिलता है। फलों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज तत्व और विटामिन्स पाये जाते है। तो आइए फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी (Fruits Name In English And Hindi) में जानने का प्रयास करते है।

Fruits Name In Hindi

फलों के नाम हिंदी में Fruits Name In Hindi And English (1 – 10)

1. सेब (Apple) – यह सबसे गुणकारी फल है। इस फल के बारे में एक कहावत है कि एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। यह लाल रंग का स्वाद में मीठा फल होता है।

2. केला (Banana) – केला स्वाद में जितना मीठा होता है उतना ही एनर्जी से भरपूर होता है। यह कार्बोहाइड्रेट का रिच सोर्स है।

3. नारियल (Coconut) – यह सख्त खोल का फल है। इसका मुख्य उपयोग तेल बनाने में किया जाता है। इस फल में पानी भी होता है जो बहुत स्वादिष्ट होता है।

4. आम (Mango) – आम को फलों का राजा भी कहते है। यह मुख्यतः गर्मियों का फल है। इस फल का ज्यूस बनाकर भी पिया जाता है।

5. खजूर (Dates Palm) – खजूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही फायदेमंद है। यह गर्म प्रदेशो में उगता है।

6. अंगूर (Grapes) – अंगूर स्वाद में मीठे खट्टे होते है। इनका फल गुच्छों में लगा होता है। अंगूर में रस भरा होता है।

7. अमरूद (Guava) – यह भी एक मीठा फल है। इस फल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।

8. नींबू (Lemon) – यह फल स्वाद में खट्टा होता है। गर्मियों में नींबू पानी खूब बनाया जाता है।

9. तरबूज (Watermelon) – तरबूज भी गर्मियों का फल है। तरबूज में लाल रंग की गुदा होती है जिसे खाया जाता है। इस फल को खाने से एनर्जी मिलती है।

10. नारंगी (Orange) – यह फल स्वाद में खट्टा मीठा होता है। यह एक स्वास्थवर्धक फल है।

यह भी पढ़े –

फलों के नाम Fruits Name In Hindi – English (11 – 20)

11. पपीता (Papaya) – अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो पपीता का सेवन करे। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन ज्यूस बनाकर भी किया जाता है।

12. अनानास (Pineapple) – इस फल के सख्त छिलके पर कांटे होते है। इसका ज्यूस बनाकर पिया जाता है जो शरीर के लिए लाभकारी है।

13. अनार (Pomegranate) – यह एक रक्तवर्धक फल है। इस फल में लाल रंग के दाने होते है जिनको खाया जाता है। इस फल में प्रचुर मात्रा में आयरन की मौजूदगी होती है।

14. चीकू (Sapota) – यह फल गैस और कब्ज में फायदा करता है। इसकी गुदा को खाया जाता है।

15. इमली (Tamarind) – इमली एक खट्टे स्वाद का फल है। इस फल की चटनी बनाई जाती है।

16. मौसंबी (Sweat Lime) – यह नींबू की प्रजाति का ही फल है लेकिन स्वाद में मीठा होता है।

17. खरबूजा (Muskmelon) – खरबूजा गर्मियों का फल है। यह फल भी इंस्टेंट एनर्जी देता है।

18. आड़ू (Peach) – आड़ू का फल स्वास्थ की दृष्टि से बेहद लाभकारी होता है।

19. नाशपाती (Pear) – यह फल स्वाद में मीठा होता है। यह फाइबर की मौजूदगी से कब्ज और गैस में फायदा देता है।

20. स्ट्रॉबेरी (Strawberry) – यह फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। स्ट्रॉबेरी में रस भरा होता है।

यह भी पढ़े – 

फल के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (21 – 30)

21. अंजीर (Fig) – यह फल सूखे मेवे के रुप में काफी इस्तेमाल किया जाता है।

22. आलूबुखारा (Plum) – यह स्वाद में बहुत जायकेदार होता है। लाल रंग का यह फल सेहत के लिए लाभकारी है।

23. गन्ना (Sugarcane) – गन्ना की गुदा से रस निकलता है जो एनर्जी से भरपूर होता है। गर्मियों में इसके रस का सेवन करना चाहियें।

24. आंवला (Amla, Gooseberry) – यह विटामिन सी का प्रचुर स्रोत है। इसका अचार बनाकर भी खाया जाता है।

25. कटहल (Jack Fruit) – कटहल की सब्जी भी बनाई जाती है। पका हुआ कटहल सीधे भी खाया जा सकता है।

26. बेर (Jujube) – यह झाड़ी पर लगने वाला फल है। ये विभिन्न आकार और प्रकार के होते है।

27. खुबानी (Apricot) – इस फल में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र के लिए बेहद अच्छा रहता है।

28. शहतूत (Mulberry) – शहतूत के फल में रस भरा होता है। यह रसीली प्रवर्ती का फल है।

29. बादाम (Almond) – बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। यह प्रोटीन और विटामिन्स का प्रचुर स्रोत है। इसको सूखा मेवा भी कहते है।

30. जामुन (Blackberry) – ये काले रंग के फल होते है जो गुच्छे में पेड़ पर लगते है। स्वाद में मीठे और रसीले होते है।

यह भी पढ़े –

Fruits Name List In Hindi – English (31 – 36)

31. काजू (Cashew Nut) – यह भी सूखा मेवा है। काजू खाने से कई बीमारियों में राहत मिलती है।

32. ककड़ी (Cucumber) – यह सलाद के रूप में काफी खायी जाती है। यह मीठे स्वाद की होती है।

33. अखरोट (Chestnut) – अखरोट खाने से भी दिमाग तेज होता है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसकी खोल सख्त होती है।

34. मूंगफली (Groundnut) – मूंगफली पौधे की जड़ में लगने वाला फल है। इससे तेल भी निकाला जाता है।

35. एवोकाडो (Avocado) – यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद फल है। इसको खाने से मिनरल्स और विटामिन्स की पूर्ति होती है।

36. लीची (Lychee) – यह फल भी रसदार और मीठा होता है।

अन्य गुणकारी फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

इन 36 फलों के नाम (Fruits Name In Hindi – English) अलावा भी कीवी फल (Kiwi), सीताफल (Custard Apple), नीलबदरी (Blueberry), करमल फल (Starfruit), सिंघाड़ा (Singhara), बेल (Wood Apple) जैसे अनेक फल और भी है।

हर फल का अपना एक महत्व होता है। किसी फल में विटामिन्स ज्यादा होते है तो किसी में प्रोटीन ज्यादा होता है। किसी फल में खनिज तत्वों की मात्रा अधिक होती है तो किन्ही में फाइबर और आयरन की। फल को अपनी जरूरत के मुताबिक खाना चाहिए।

अपने आहार में सभी फलों को शामिल करें जिससे आपको सभी फायदे मिले। फल सीजन के अनुसार भी मिलते है तो इन्हें सीजन के मुताबिक खाये। गर्मियों में आम खाये तो सर्दियों में सेब। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फल जरूर खाइये।

फलों के नाम Fruits Name In Hindi – English पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? यह पोस्ट “All Fruits Name In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे। अगर कोई फल इस लिस्ट Fruits Name List In Hindi में रह गया हो तो हमें जरूर बताये।

यह भी पढ़िए –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “36 गुणकारी फलों के नाम | Fruits Name In Hindi – English”

Leave a comment