Apricot Fruit In Hindi | खुबानी फल के फायदे और नुकसान

Apricot Fruit In Hindi

इस लेख Apricot Fruit In Hindi में खुबानी फल के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी है। खुबानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। स्वाद में खट्टी मीठी खुबानी विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर आप खुबानी फल के फायदे (Apricot Benefits In Hindi) जान लेंगे, तो आज ही खुबानी खाना शुरू कर देंगे। तो आइए दोस्तों खुबानी के फायदे और जानकारी जानने का प्रयास करते है।

खुबानी फल की जानकारी – Apricot Fruit In Hindi

स्वास्थ्यवर्धक खुबानी (Apricot Fruit) एक खट्टा मीठा फल है जिसकी गुदा के अंदर बीज होते है। बीज को निकालकर फेंक देना चाहिए, ये हानिकारक होते है। खुबानी फल का छिलका मुलायम होता है जिसे आसानी से छिला जा सकता है। वैसे खुबानी का रंग नारंगी है लेकिन कभी कभी पीला भी होता है। इसको सुखाकर सूखे मेवे के रूप में भी खाते है। खुबानी का तेल भी बनता है।

“Khubani” शब्द पस्तो भाषा से आया है। अंग्रेजी भाषा में खुबानी को “Apricot” कहते है। भारत में खुबानी की भरपूर पैदावार होती है। भारत में एप्रीकॉट फल की पैदावार ठंडे पहाड़ी इलाको में ज्यादा होती है। इस फल की सर्वप्रथम खेती आर्मेनिया में मानी जाती है।

खुबानी के पोषक तत्व

खुबानी फल (Apricot Fruit) में प्रचुर मात्रा में विटामिन C होता है। इसके अलावा विटामिन B, K, E और A भी इसमें पाये जाते है। इस फल में आयरन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है। खुबानी फल में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है। खुबानी फल में फाइबर भी होते है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। खुबानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्व भी होते है।

खुबानी फल के फायदे – Apricot Benefits In Hindi

1. खुबानी फल (Apricot Fruit) में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसको खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। कब्ज जैसे रोग में इसका सेवन करना हितकारी है।

2. इस फल में मौजूद पोटैशियम और विटामिन C ह्रदय के लिए लाभकारी है। खुबानी का नियमित सेवन आपके दिल को तन्दरुस्त रखता है। शरीर में रक्त प्रवाह नियंत्रित बना रहता है।

3. खुबानी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखे दुरुस्त होती है और रतौन्धी जैसे रोगों में यह फायदा करती है। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों के लिए फायदेमंद है।

4. खुबानी फल में आयरन होता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। अनीमिया बीमारी में इसका सेवन फायदेमंद है।

5. खुबानी खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है। इसमें कैल्शियम होता है जो हड्डियों को पोषण देकर मजबूत करता है। गठिया जैसे रोग में यह फायदेमंद होती है।

6. खुबानी का तेल कान में लगाने पर दर्द में आराम मिलता है। वैसे कान में दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेवें।

7. खुबानी का तेल चेहरे के दाग धब्बों और कील मुंहासों को दूर करता है। त्वचा में निखार लाकर उसे मुलायम बनाता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां ज्यादा है तो इसके तेल को लगाने से झुर्रियां कम हो सकती है।

8. खुबानी के फल (Apricot Fruit) में कैलोरी कम होती है। यह सूखने पर और भी ज्यादा फायदेमंद होती है। वजन कम करने में खुबानी लाभकारी है।

9. खुबानी में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो एन्टी एजिंग प्रभाव रखते है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुबानी के सेवन से बढ़ती है।

खुबानी फल के नुकसान (Khubani Fruit In Hindi)

अगर आपको खुबानी (Apricot Fruit In Hindi) ज्यादा खाने से एलर्जी होती है तो कम कर दीजिए। खासकर सुखी खुबानी कम खाना ही सही है। सुखी खुबानी का ज्यादा सेवन नुकसानदेह है। गर्भवती महिलाओं को खुबानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

खुबानी के बीजों में सायनाइड नामक जहर होता है जो बहुत हानिकारक है। खुबानी के बीज खाने से बचे। दोस्तों खुबानी का फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बस इसको नियंत्रित मात्रा में ही खाना सही रहता है।

खुबानी फल (Apricot Fruit In Hindi) के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी? खुबानी फल के फायदे Apricot Benefits In Hindi और नुकसान पर आपकी क्या राय है? यह पोस्ट “Khubani In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़िए –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment