Information About Hummingbird In Hindi हमिंग बर्ड की जानकारी

यह आर्टिकल Information About Hummingbird In Hindi हमिंग बर्ड के बारे में है। हमिंग बर्ड को गुंजन पक्षी भी कहते है। यह पक्षी दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है। इस पक्षी का नाम हमिंग बर्ड इसके गुनगुनाने की वजह से पड़ा है। हमिंग बर्ड की इस पोस्ट में इस पक्षी के बारे में जानकारी Hummingbird Information In Hindi देने का प्रयास है।

Information About Hummingbird In Hindi

हमिंग बर्ड के बारे में जानकारी Information About Hummingbird In Hindi

1. हमिंग बर्ड (Hummingbird) की करीब 300 से ज्यादा प्रजातियां अमेरिका प्रायदीप में पायी जाती है। यह पक्षी कई रंगों में मिलता है। नर पक्षी मादा से ज्यादा रंगीन होता है।

2. हमिंग बर्ड दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है। सबसे छोटी हमिंग बर्ड की साइज 2.25 इंच है। इस छोटी हमिंग बर्ड को बी हमिंग बर्ड कहते है। ज्यादातर प्रजाति की साइज 4 से 5 इंच होती है। सबसे बड़ी हमिंग बर्ड का आकार 8 इंच है जिसे जायंट हमिंग बर्ड कहते है।

3. हमिंग बर्ड के वजन की बात करे तो सबसे छोटी प्रजाति की हमिंग बर्ड का वजन मात्र 2 ग्राम होता है। ज्यादा से ज्यादा इनकी प्रजाति का वजन 20 ग्राम होता है।

4. हमिंग बर्ड की एक खासियत इसकी चोंच है। इसकी चोंच लम्बी होती है जिससे फूलों और फलों का रस चूसने में आसानी रहती है। इसकी चोंच आगे से थोड़ी मुड़ी हुई होती है।

5. इस पक्षी की जीभ लम्बी होती है जिसपर बारीक महीन बाल होते है। इससे उन्हें फूलों का रसपान करने में आसानी होती है।

6. उड़ान के दौरान यह पक्षी एक सेकंड में करीब 80 से 100 बार अपने पंख फड़फड़ाता है और यह इतनी तेज होती है कि नंगी आंखों से आप पँखो को फड़फड़ाते नही देख सकते है। वेसे कुछ प्रजाति एक मिनट में 200 बार पँखो को फड़फड़ाते है। उड़ते वक्त हमिंग साउंड आता है, इसलिए इस पक्षी को “हमिंग बर्ड” कहते है।

Hummingbird Information In Hindi हमिंग बर्ड –

7. हमिंग बर्ड (Hummingbird) का भोजन मुख्यतः फूलों का रसपान है। यह पक्षी फूलों पर अक्सर मंडराता है। हमिंग बर्ड फूलों का रस चूसकर पेट भरती है। इसके अलावा कीड़े मकोड़ो को भी यह खाता है। यह पक्षी हर 10 से 15 मिनट में भोजन करती है। इसके पीछे का कारण एनर्जी प्राप्त करना है। उड़ने के लिए इनको एनर्जी की आवश्यकता होती है।

8. यह पक्षी जब उड़ता है तो हेलीकॉप्टर की तरह अपनी उड़ान करता है। यह हवा में ही आगे पीछे और दांये बायें आसानी से जा सकता है। हमिंग बर्ड हवा में भी स्थिर रह सकता है। इसके अलावा दुनिया में ऐसा कोई सा भी पक्षी नही जो इस तरह उड़ सके।

9. हमिंग बर्ड आसानी से चल नही पाते है क्योंकि इनके पैर कमजोर होते है। यही कारण है कि यह पक्षी ज्यादातर समय उड़ता ही रहता है। आराम करने के लिए यह पक्षी फूलों या पौधों को चुनता है।

10. हमिंग बर्ड के सूंघने की क्षमता बहुत कम होती हैं। इनको गन्ध का अहसास ना के बराबर होता है। यह पक्षी फूलों के रंग देखकर उसके पास जाते है। ज्यादातर इनको लाल रंग के फूल पसंद है। इनको फूलों की खुशबू नही आती है। यह पक्षी एक दिन में करीब 1000 फूलों के पास जाती है।

11. इस पक्षी की याददास्त बहुत तेज होती है। यह जिस फूल पर एक बार चली जाती है, उसे नही भूलती। इनकी नजरे बहुत तेज होती है।

12. यह पक्षी भी घोंसला बनाकर रहता है। हमिंग बर्ड घोंसला पेड़ो या पौधों पर बनाती है। इनका घोंसला इनकी साइज के मुताबिक छोटा या बड़ा होता है।

Hummingbird In Hindi हमिंग बर्ड –

13. हमिंग बर्ड (Hummingbird) की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घण्टा होती है। इस पक्षी का दिल एक मिनट में 1200 बार धड़कता है।

14. मादा हमिंग बर्ड एक बार में 2 अंडे देती है। इन अंडों की साइज आधा इंच के बराबर होती है। करीब 3 सप्ताह तक बच्चा घोंसले में ही रहता है।

15. इस पक्षी का औसत जीवनकाल 4 से 5 वर्ष होता है।

Frequently Asked Questions About Hummingbird:-

Q.1 दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौनसा है?

Ans. हमिंग बर्ड

Q.2 हमिंग बर्ड क्या खाता है?

Ans. मुख्यत फूलों का रस

नोट – हमिंग बर्ड की जानकारी Information About Hummingbird In Hindi पर यह पोस्ट कैसी लगी। यह पोस्ट “Hummingbird Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Information About Hummingbird In Hindi हमिंग बर्ड की जानकारी”

Leave a comment