टाइगर फिश के रोचक तथ्य | Tiger Fish Facts In Hindi

टाइगर फिश (Tiger Fish) एक भयानक और खूंखार मछली है। ज्यादातर खारे पानी में पाये जाने वाली टाइगर फिश बहुत खतरनाक होती है। वैसे दोस्तों, टाइगर फिश के अंतर्गत कई प्रजातियां आती है लेकिन यह नाम इस डरावनी मछली के लिए अक्सर लिया जाता है।

यह मछली अपने कांटेदार दांतो और जबड़े के कारण प्रसिद्ध है। तो आइए दोस्तों, टाइगर फिश के बारे में जानकारी जानने का प्रयास इस लेख “Tiger Fish Facts & Information In Hindi” में करते है।

Tiger Fish Facts In Hindi

टाइगर फिश के रोचक तथ्य – Tiger Fish Facts In Hindi

1. Tiger Fish खारे और मीठे दोनों प्रकार के पानी में पायी जाती है। समुद्र के अलावा नदी और झीलों में भी यह मिल जाती है। खासकर अफ्रीका की नदियों में टाइगर फिश मिलती है।

2. गोलिअथ टाइगर फिश (Goliath Tiger Fish) अफ्रीका के कांगो रिवर सिस्टम और तांगान्यिका झील में पायी जाती है। Vittatus Tiger Fish अफ्रीका के जाम्बेजी रिवर सिस्टम में मिलती है। सामान्यतः सभी टाइगर फिश अफ्रीका के River Systems में ही पायी जाती है।

3. गोलिअथ टाइगर फिश दिखने में किसी शार्क से कम नही है। यह मछली अपने खतरनाक जबडों के कारण फेमस है। इस मछली के जबड़े आगे की और निकले होते है जो इसे डरावना बनाते है। इसे River Monster भी कहा जाता है।

4. टाइगर फिश की मुख्य खासियत या यूं कहिये पहचान उसके जबड़े से ही होती है। इसके मुंह से बड़ा जबड़ा होता है जो आगे की तरफ निकला होता है। इस जबड़े में Razer Sharped Teeth होते है जो किसी भी जीव को चीड़ फाड़ दे। दांतो की संख्या 32 होती है।

टाइगर फिश की Species कितनी है?

5. टाइगर फिश के अंतर्गत मुख्यत 5 प्रजाति (Species) आती है। इनमें सबसे बड़ी गोलिअथ टाइगर फिश (Hydrocynus Goliath) आती है जिसका वजन करीब 55 से 60 किलोग्राम तक होता है। इसकी लंबाई भी करीब 6 मीटर के आसपास होती है।

6. इसकी दूसरी मुख्य प्रजाति Hydrocynus Vittatus है जिसे आमतौर पर कॉमन टाइगर फिश कहते है। यह प्रजाति आकार में छोटी और वजन में कम होती है। इस प्रजाति का वजन ज्यादा से ज्यादा 25 किलोग्राम तक हो सकता है। सामान्यतः यह मछली 2 से 5 किलोग्राम तक होती है। इसका आकार अधिकतम 1 मीटर तक हो सकता है।

7. यह एक शिकारी मछली है जो दूसरी मछलियों का शिकार करती है। लेकिन इसका शिकार बहुत कम होता है। इनका भोजन मुख्यतः छोटी मछलियां है। इस खूंखार Tiger Fish का भोजन मगरमच्छ भी होता है। जी हां दोस्तों गोलिअथ टाइगर मछली पानी के खतरनाक जीव मगरमच्छ को भी खा सकती है। लेकिन बड़े मगरमच्छ इनका शिकार भी कर लेते है। मीठे पानी में इनका सबसे बड़ा शिकारी मगरमच्छ ही है।

8. Vittatus Tiger Fish मछली की एक खास बात होती है कि यह पानी के ऊपर उड़ते हुए पक्षी को पकड़ कर खा जाती है। जी हां अफ्रीकन टाइगर फिश उड़ते हुए पक्षी को खा सकती है। है ना कमाल की शिकारी।

Hydrocynus Tiger Fish Information In Hindi

9. दक्षिण अमेरिका में पायी जाने वाली मछली पिरान्हा की तरह ही यह बहुत खतरनाक होती है। जो बड़े जीवों को भी कुछ ही देर में चट कर जाए।

10. टाइगर फिश इंसानो पर भी हमला करती है। अफ्रीका की नदियों में फिशिंग करने वाले मछुआरों पर Goliath Tiger Fish कई बार हमला कर चुकी है। यह हमला इतना खतरनाक होता है की इंसान की मौत तक हो सकती है।

11. अफ्रीका के River System के पास रहने वाले लोग Vittatus टाइगर फिश को खाते भी है। गोलिअथ नही खायी जाती है। वैसे टाइगर फिश को नही खाये तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि यह एक मांसाहारी मछली है।

12. इस मछली की Fishing करने की सोच रहे है तो आपको अफ्रीका में कांगो रिवर सिस्टम पर जाना होगा क्योंकि भारत में Tiger Fish नही मिलती है। और टाइगर फिश को पकड़ना इतना आसान भी नही है।

इस रोचक लेकिन खूंखार मछली के बारे में जानकारी (Tiger Fish Facts In Hindi) आपको कैसी लगी? Goliath और Vittatus टाइगर फिश के बारे में आपके विचार कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। इस आर्टिकल “Hydrocynus Tiger Fish” को सोशल मिडिया पर शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment