Lavender Flower In Hindi लैवेंडर का फूल की जानकारी

इस पोस्ट Lavender Flower In Hindi में लैवेंडर का फूल, पौधा (Lavender Plant In Hindi) और लैवेंडर ऑइल के फायदे के बारे में जानकारी है। लैवेंडर का फूल अपनी सुगन्धित महक के कारण प्रसिद्ध है। यह फूल दिखने में बहुत खूबसूरत होता है। Lavender मिंट प्रजाति का फूल है। तो आइए दोस्तों, लैवेंडर फूल के बारे में (Lavender Flower Information In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

Lavender Flower In Hindi

लैवेंडर का फूल की जानकारी Lavender Flower In Hindi

1. लैवेंडर फूल (Lavender Flower) की करीब 30 से 40 प्रजाति दुनिया में पायी जाती है। यह फूल दक्षिण पश्चिम एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में बहुतायत से मिलता है। इस फूल का मूल स्थान अरब और रशिया को माना जाता है।

2. इस पौधे को पनपने के लिए अच्छी खासी धूप और सुखी मिट्टी चाहिए। पूरी तरह से परिपक्व होने के बाद लैवेंडर के पौधे को पानी की आवश्यकता नही रहती है। सूखे में भी यह पौधा जीवित रह जाता है।

3. लैवेंडर का पौधा छोटी झाड़ी के रूप में उगता है। इस पौधे की अधिकतम ऊंचाई 3 फ़ीट होती है। इस पौधे की पत्तियां लम्बी और संकीर्ण होती है।

4. इसके पौधे की टहनियां लम्बी होती है जिसके शिर्ष भाग पर फूल होते है। लैवेंडर के फूल मुख्यतः नीले, बैंगनी होते है लेकिन कुछ प्रजाति पीले और गुलाबी रंग में भी होती है। प्रत्येक पौधे पर 1 से 8 की संख्या में फूलों के गुच्छे लगते है।

5. कुछ खास प्रकार के लैवेंडर फूल प्रजाति – इंग्लिश लैवेंडर, ग्रोस्सो लैवेंडर, प्रोवेन्स लैवेंडर इत्यादि। इंग्लिश लैवेंडर सबसे ज्यादा फेमस प्रजाति है जो आमतौर पर मिलती है। ग्रोस्सो लैवेंडर से तेल अत्यधिक निकाला जाता है।

6. लैवेंडर पौधे (Lavender Plant) की व्यापक खेती तेल निकालने के लिए की जाती है। लैवेंडर के फूलों से तेल निकाला जाता है। भाप आसवन विधि के द्वारा लैवेंडर से तेल निकालते है। लैवेंडर आयल प्रमुख आवश्यक तेलों में से आता है।

लैवेंडर तेल के फायदे Lavender Oil Information In Hindi –

7. यह तेल शरीर पर अरोमा का प्रभाव डालता है जिससे थकान से निजात मिलती है। तेज सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या दूर करने में लैवेंडर लाभकारी है। नींद ना आने की समस्या दूर होती है। सर पर लैवेंडर तेल की जैतून या नारियल के तेल के साथ मालिश करने से अच्छी नींद आती है।

8. लैवेंडर तेल (Lavender Oil) का उपयोग सौंदर्य उत्पाद बनाने में किया जाता है। साबुन, शैम्पू, हेयर आयल इत्यादि प्रोडक्ट्स लैवेंडर से बनाये जाते है। लैवेंडर के तेल से सुगन्धित इत्र भी बनाते है।

9. इस तेल को सहायक के तौर पर नारियल, जैतून या तिल के तेल में मिलाते है जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह तेल बालों को असमय गिरने और सफेद होने से बचाता है। त्वचा को हमेशा जवान और झुर्रियों मुक्त करता है। चेहरे से कील मुहांसे हटाने में लैवेंडर आयल फायदेमंद है।

10. लैवेंडर का फूल एंटीसेप्टिक और कीटनाशक गुणों से भरपूर होता है। इस तेल को लगाने से चोट, जलन, घाव इत्यादि ठीक होते है। लैवेंडर से घाव का संक्रमण फैलने से रुकता है।

11. लैवेंडर की खुशबू के कारण इंसेक्ट्स और मच्छर दूर रहते है। इसलिए लैवेंडर का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए।

लैवेंडर की जानकारी Lavender Plant In Hindi

12. Lavender Flower In Hindi – प्राचीनकाल में मिस्रवासी अपने राजाओं के मृत शरीर को लैवेंडर इत्र लगाते थे। इसके बाद उनकी ममी बनाकर दफना देते थे। यूनान के लोगो ने भी अनिंद्रा और कमर दर्द के इलाज के लिए लैवेंडर आयल का इस्तेमाल किया था।

13. लैवेंडर के फूल (Lavender Flower) को शुद्घता और शांति का प्रतीक माना जाता है। लैवेंडर फूल की खुशबू मन को शांति देती है। लैवेंडर का पौधा गार्डन या गमले की शौभा बढ़ाता है।

14. लैवेंडर की उत्पत्ति “Lavare” शब्द से हुई है जिसका अर्थ “धोने के लिए” है। इसका उपयोग स्नान करने में किया जाता था। पानी में लैवेंडर की कुछ बूंदे मिलाकर नहाने से एरोमेटिक गुणों का फायदा मिलता है।

15. लैवेंडर फूल की पत्तियों को सुखाकर चाय बनाई जाती है। इसकी चाय बनाकर पीने से अनिंद्रा, तनाव और अवसाद दूर होता है। अच्छी नींद आने के लिए लैवेंडर की चाय लाभदायक है।

16. लैवेंडर के पौधे (Lavender Flower Plant) का जीवनकाल 1 से 2 साल तक होता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Lavender Flower In Hindi में लैवेंडर का फूल, पौधे (Lavender Plant In Hindi) और इसके फायदे के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Lavender Oil Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Lavender Flower In Hindi लैवेंडर का फूल की जानकारी”

Leave a comment