ब्लड ग्रुप क्या है, प्रकार व खोज Blood Group In Hindi

Blood Group In Hindi

इस पोस्ट Blood Group In Hindi में ब्लड ग्रुप की खोज किसने की (Blood Group Ki Khoj Kisne Ki), ब्लड ग्रुप क्या है व ब्लड ग्रुप के प्रकार (Blood Group Types In Hindi) के बारे में जानकारी है। खून हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नसों के माध्यम से यह शरीर के विभिन्न हिस्सो में जाता है। खून को ऑक्सीजन वाहक भी कहते है क्योंकि यह शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुँचाता है। यहां बात खून समूह की करेंगे जिसे अंग्रेजी में Blood Group कहते है। हर मनुष्य का ब्लड ग्रुप अलग अलग होता है। ब्लड ग्रुप के प्रकार और ब्लड ग्रुप की खोज किसने की यह जानने का प्रयास इस पोस्ट में है।

ब्लड ग्रुप क्या है What Is Blood Group In Hindi –

किसी भी इंसान का Blood Group उसके परिवार से आता है। यह एक आनुवंशिक गुण है। किसी भी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप कभी भी नही बदलता है। मनुष्य में कुल 8 तरह के ब्लड ग्रुप होते है। मनुष्य के शरीर में एंटीजन और एंटीबॉडी नामक दो तत्व होते है। ये प्रोटीन अणु है जिनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति के अनुसार Blood Group डिसाइड होता है। एंटीजन प्रदार्थ लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर परत के रूप में होते है।

एंटीजन A और B दो प्रकार के होते है। एंटीबॉडी तत्व प्लाज्मा में होते है। प्रत्येक ब्लड ग्रुप Rh पॉजिटिव या Rh नेगेटिव होता है। यह Rh एंटीजन के कारण होता है। अगर खून में Rh एंटीजन है तो वह Rh पॉजिटिव होगा।

इंसान के रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं और प्लाज्मा के अलावा सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स भी होती है। एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में करीब 4 से 6 लीटर खून होता है।

ब्लड ग्रुप की खोज किसने की Blood Group Ki Khoj Kisne Ki Thi –

ब्लड ग्रुप की खोज वर्ष 1907 में कार्ल लैंडस्टीनर ने की थी। उन्होंने तीन Blood Group बताए थे। इन ब्लड ग्रुप को उन्होंने A, B और C नाम दिया था। AB ब्लड ग्रुप की खोज अल्फ्रेड फोन डिकास्टेलो ने की थी। वर्ष 1930 में लैंडस्टीनर को नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इस खोज में लैंडस्टीनर ने खून देने वाले और खून प्राप्त करने वाले दोनों की लाल रक्त कोशिकाओं की जांच की थी। प्लाज़्मा कोशिकाओं की क्रॉस मैचिंग की गई। उन्होंने पाया कि दोनों व्यक्तियों के खून में अलग अलग तत्व मौजूद है। इस तरह से उन्होंने कई लोगो के ब्लड सैंपल लेकर करीब 1 वर्ष तक अध्ययन किया।

ब्लड ग्रुप के प्रकार Blood Group Types In Hindi –

मनुष्य में 8 तरह के Blood Group होते है।

  1. A पॉजिटिव ग्रुप – इसमें एंटीजन A होता है। ये A+ या AB+ ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकते है।
  2. A नेगेटिव ग्रुप – इसमे एंटीजन A नही होता है। ये A- या AB- ग्रुप को ब्लड दे सकते है।
  3. B पॉजिटिव ग्रुप – इसमें B एंटीजन होता है। B पॉजिटिव वाले व्यक्ति को B+ और AB+ ग्रुप का रक्त चढ़ाया जा सकता है।
  4. B नेगेटिव ग्रुप – इसमें B एंटीजन नही होता है। B- वाले व्यक्ति B- या AB-  ग्रुप वाले व्यक्ति को रक्त दे सकते है।
  5. AB पॉजिटिव ग्रुप – AB+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति केवल AB+ ग्रुप को ही डोनेट कर सकता है। लेकिन यह ग्रुप का व्यक्ति किसी से भी ब्लड ले सकता है। इसमें एंटीजन A और B दोनों होते है।
  6. AB नेगेटिव ग्रुप – इसमें A और B दोनों एंटीजन नही होते है।
  7. O पॉजिटिव ग्रुप – इस ब्लड ग्रुप में एंटीजन A और B दोनों ही नही होते है। यह सारे पॉजिटिव ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकता है।
  8. O नेगेटिव ग्रुप – इस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को यूनिवर्सल डोनर भी कहते है। इस ग्रुप का व्यक्ति केवल अपने ग्रुप के व्यक्ति से ही ब्लड ले सकता है।

रक्त समूह की जानकारी Blood Group Information –

किसी भी व्यक्ति का रक्त किसी दूसरे व्यक्ति को चढ़ाने से पहले रक्त की जाँच आवश्यक होती है। इसका कारण प्रत्येक व्यक्ति में ब्लड ग्रुप अलग हो सकता है। भिन्न Blood Group वाले इंसान का रक्त चढ़ाने से रक्त का थक्का बन सकता है। इससे उस व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। जब तक ब्लड ग्रुप का मालूम नही था तो ऐसे केस अक्सर हो जाते थे।

हमें अपने Blood Group की जांच करवानी चाहिए जिससे ब्लड ग्रुप का पता हो। खून की आवश्यकता होने पर खून चढ़ाया जा सके। खून की कमी होने से एनीमिया नामक रोग हो जाता है जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है।

रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नही होती है। जितना रक्त आपने दान किया है, उतना वापस बन जाता है। रक्तदान करने से कई बीमारियों से निजात मिलती है। इसलिये दोस्तो रक्तदान करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Blood Group In Hindi में ब्लड ग्रुप की खोज किसने की (Blood Group Ki Khoj Kisne Ki), ब्लड ग्रुप के प्रकार (Blood Group Types In Hindi) व ब्लड ग्रुप क्या है (Blood Group Kya Hai) पर जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “What Is Blood Group In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment