Hudhud Bird In Hindi हुदहुद पक्षी की रोचक जानकारी

हुदहुद पक्षी Hudhud Bird In Hindi दिखने में रोचक है। हुदहुद पक्षी की जानकारी Hoopoe Bird In Hindi और इस पक्षी के जीवन पर चर्चा इस पोस्ट में करने का प्रयास है। हुदहुद को दूसरे पक्षियों से अलग दिखाता है उसके सिर का ताज। यह ताज बड़ा ही आकर्षक होता है।

Hudhud Bird In Hindi
Hoopoe Bird In Hindi

हुदहुद पक्षी जानकारी Hudhud Bird In Hindi Information –

1. हुदहुद (Hoopoe Bird) एशिया, यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप में मिलता है। भारत में भी यह पक्षी आसानी से मिल जाता है। हुदहुद की मुख्य प्रजाति में अफ्रीकन हुदहुद, यूरेशिया हुदहुद और मेडागास्कर हुदहुद आती है।

2. अंग्रेजी में हुदहुद को “Hoopoe” कहते है। इसका यह नाम इसकी आवाज से पड़ा है। हुदहुद “oop poo oop” की आवाज निकालता है।

3. यह पक्षी धूप भी लेता है जिसे हम सन बाथिंग कहते है। इस दौरान यह पक्षी चोंच को जमीन पर रखकर पँखो को फैला लेता है। हुदहुद मिट्टी में भी खुद को सन लेता है।

4. हुदहुद पक्षी (Hudhud Bird In Hindi) की खासियत उसके सर पर मौजूद पँखो की कलगी है। जैसे मुर्गे में कलगी होती है, ठीक उसी तरह हुदहुद के सर पर भी मुकुट होता है। इस कलगी को यह पक्षी उत्तेजित होने पर खोलता है।

5. इसकी दूसरी सबसे बड़ी खासियत इसकी चोंच है। यह चोंच लम्बी और मुड़ी हुई होती है जिससे यह मिट्टी के अंदर के कीड़ों को आसानी से खा जाता है। चोंच का रंग काला होता है।

6. इसके पंख रंगीन होते है। पंख पर ब्लैक एंड व्हाइट धारियां होती है। इसकी पूंछ पर भी काली और सफेद धारी होती है। इसके शरीर का मुख्य रंग भूरा बादामी होता है।

7. हुदहुद पक्षी (Hoopoe Bird) की साइज मैना के आकार की होती है। इस पक्षी की लम्बाई 30 सेंटीमीटर के करीब है। हुदहुद का वजन 80 से 90 ग्राम के बीच में होता है।

8. हुदहुद पक्षी का मुख्य भोजन कीड़े मकोड़े, छोटे सरीसृप, मेंढक, घोंघे इत्यादि होते है। यह पक्षी बीज और फल भी खाता है।

Hoopoe Bird In Hindi Information हुदहुद पक्षी –

9. इन पक्षियों के घोंसले पेड़ो के कोटर में बने होते है। इनके घोंसले में प्रवेश बहुत छोटा होता है जिससे शिकारी जानवर घोंसले में जा नही पाते है।

10. हुदहुद पक्षी वैसे तो शांत स्वभाव का है लेकिन इसके घोंसले से छेड़छाड़ करने पर यह आक्रमक हो जाता है।

11. नर और मादा हुदहुद लगभग एक समान ही होते है। हुदहुद पक्षी की आवाज धीमी होती है।

12. हुदहुद 8 से 10 अंडों देती है। अंडों का रंग सफेद होता है। प्रजनन करने के लिए ठंडी जलवायु उचित है। अंडों को मादा हुदहुद अकेले ही सेहति है। नर का कार्य इस दौरान भोजन का प्रबंध करना होता है।

13. 15 से 20 दिनों के भीतर अंडों से बच्चे निकलते है। बच्चे करीब एक महीने बाद उड़ने के काबिल हो जाते है।

14. कुछ हुदहुद प्रजाति पक्षी प्रवास भी करते है। उड़ान के दौरान यह धीमा उड़ता है। हुदहुद ज्यादा ऊंचाई पर नही उड़ता है।

15. हुदहुद जोड़ा बनाकर रहता है। जोड़ा केवल एक सीजन तक ही सीमित रहता है। हुदहुद जीवनभर के लिए जोड़ा नही बनाता है। यह एक क्षेत्र विशेष में रहता है। किसी दूसरे पक्षी के आने पर उसे लड़कर भगा देता है।

16. हुदहुद इजरायल देश का राष्ट्रीय पक्षी भी है।

हुदहुद पक्षी के बारे में जानकारी Hoopoe Information –

17. इस्लाम, ईसाई और यहूदी धर्म में इस पक्षी का खास महत्व भी है। ऐसा माना जाता है कि हुदहुद पक्षी हजरत सुलेमान के दूत का काम करता था। मुस्लिमों के पवित्र ग्रँथ कुरान और ईसाईयों के पवित्र ग्रँथ बाइबल में भी इस पक्षी का जिक्र आता है।

18. हुदहुद पक्षी का औसत जीवनकाल 10 वर्ष होता है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट Hudhud Bird In Hindi में हुदहुद पक्षी की जानकारी “Hudhud Bird Information” कैसी लगी। यह पोस्ट Hoopoe Bird In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “Hudhud Bird In Hindi हुदहुद पक्षी की रोचक जानकारी”

  1. Incomplete story he
    Please write full story of hudhud bird
    Aap ne sirf 25% hi bataya he aage ki story ko bhi likhe pls

    Reply

Leave a comment