रोचक मछलियों के नाम हिंदी में Fish Names In Hindi

इस पोस्ट Fish Names In Hindi में केवल मछलियों के नाम (Machli Ke Naam Hindi Mein) पर चर्चा करेंगे। समुद्र, तालाब, झीलों और नदियों में मछली पायी जाती है। मछलियों की कई प्रजातियां है जो संसारभर के जल में मौजूद है। तो आइए दोस्तों, मछलियों के नाम हिंदी में “All Fish Names In Hindi” जानने का प्रयास करते है।

Fish Names In Hindi

[1 – 13] मछलियों के नाम – Fish Names In Hindi

1. बटर फिश (Butter Fish) – यह मछली आमतौर पर बंगाल इलाके में बड़े चाव से खायी जाती है। बटरफिश प्रोटीन से भरपूर है।

2. रोहू मछली (Carp) – यह ताजे पानी की मछली है। मछली पालन में रोहू बहुतायत से उपयोग की जाती है।

3. कतला (Indian Carp) – इस मछली का पालन भी बहुतायत से किया जाता है।

4. कैटफिश (Catfish) – यह मछली भी मीठे और साफ पानी में मिलती है।

5. सुरमई मछली (Bluefish) – सुरमई मछली भी प्रोटीन से भरी होती है। यह भी मीठे पानी की मछली है।

6. मून फिश (Moon Fish) – यह मछली चांद की तरह दिखती है और इसका आकार भी चन्द्रमा की तरह है।

7. दूध मछली (Milk Fish) – मिल्क फिश दूध की तरह सफेद है।

8. टूना फिश (Tuna Fish) – टूना मछली खारे पानी की है। इनका मांस लाल गुलाबी होता है। कुछ प्रजाति की टूना की आंखे बड़ी होती है।

9. गोल्ड फिश (Gold Fish) – इस मछली का रंग सुनहरा पीला है। यह ताजे पानी की मछली है। यह एक पालतू मछली है।

10. सोल फिश (Sole Fish) – यह भी खारे पानी की मछली है।

11. जेंडर मछली (Zander Fish) – जेंडर मछली मीठे पानी की मछली है।

12. शार्क (Shark) – शार्क को समुद्र का दैत्य भी कहते है।

13. झींगा (Prawns) – झींगा मछली को खाया भी जाता है।

यह भी पढ़े – झींगा मछली की जानकारी

[14 – 27] मछली के नाम हिंदी में (Machli Ke Naam)

14. तिलपिया मछली (Tilapia Fish) – यह कैटफिश प्रजाति की ही मछली है। इस मछली का पालन बहुतायत में किया जाता है।

15. रानी मछली (Pink Perch) – यह पिंक रंग की मछली है। यह आकार में छोटी और ताजे पानी में मिलती है।

16. सालमन मछली (Salmon Fish) – इस मछली को भी खाया जाता है।

17. कॉड फिश (Cod Fish) – यह हल्के हरे रंग की फिश है। इस मछली को बड़े ही चाव से खाया जाता है। कॉड फिश खारे पानी की मछली है।

18. बाम मछली (Eal Fish) – इस मछली में केवल एक बीच का कांटा होता है। बाम भी बहुतायत से खायी जाती है।

19. इलेक्ट्रिक कैटफिश (Electric Catfish) – यह मछली बहुत तेज करंट मारती है।

20. पोमफ्रेट मछली (Pomfret) – यह खारे पानी की मछली है। यह ज्यादातर सिल्वर रंग की होती है।

21. रिबन फिश (Ribbon Fish, Beltfish) – रिबन फिश आकार में लम्बी होती है। साँप की तरह लम्बी होती है।

22. सॉ फिश (Saw Fish) इस मछली का मुंह आरी की तरह है। इसके दांत नुकीले होते है। इसे कारपेंटर मछली भी कहते है।

23. हथौड़ा मछली (Hammer Fish) – इस मछली का मुंह हथोड़े की तरह है। यह शार्क की प्रजाति है।

24. सी बास या मरीन मछली (Sea Bass) – यह एक समुद्री मछली है। इस मछली का शिकार भारी मात्रा में किया जाता है।

25. गप्पी फिश (Guppy Fish) – इस मछली की आकृति इंद्रधनुष की तरह होती है। यह एक रंग बिरंगी मछली है। गप्पी फिश को पाला भी जाता है।

26. व्हेल मछली (Whale) – यह एक मछली ना होकर स्तनधारी प्राणी है।

27. स्वार्डफिश (Swordfish) – इस मछली की नाक नुकीली और लंबी तलवार जैसी होती है।

[28 – 37] All Fish Names In Hindi And English

28. स्टोन फिश (Stone Fish) – अगर आप इस मछली को खाने की सोच रहे है मत खाना। क्योंकि यह एक जहरीली मछली है।

29. सनफिश (Sunfish) – सन फिश को मोला मोला मछली भी कहते है। इनका वजन एक कार जितना होता है।

30. टोर फिश महाशीर (Tor Fish) – इस मछली का पालन भी मांस के लिए करते है। यह भारत की नदियों में आमतौर पर मिल जाती है।

31. हिलसा मछली (Hilsa Fish) – भारत के बंगाल में यह मछली काफी लोकप्रिय है। यह मीठे पानी की मछली है।

32. नॉर्थन पाइक (Northern Pike) – यह ठंडे पानी की मछली है।

33. पिराना मछली (Piranha Fish) – पिराना बहुत खतरनाक मछली है। इस मछली के दांत तीखे और मजबूत होते है। यह मांस खाती है।

34. बाराकूड़ा मछली (Barracuda) – यह गहरे समुद्र की मछली है।

35. ऐंगलेरफिश (Angler Fish) – इस मछली के सर पर एक लैंप होता है जिससे रोशनी आती है।

36. ब्लो फिश (Blowfish) – इस मछली को छूने ने आप बेहोश हो सकते है। इसके शरीर पर कांटे होते है।

37. मडस्कीपर (Mudskipper) – यह मछली पानी के बाहर भी जिंदा रह सकती है। ये कीचड़ में पायी जाती है।

मछलियों के नाम हिंदी में Fish Names In Hindi पर यह लेख “Machli Ke Naam” आपको कैसा लगा? यह पोस्ट “All Fish Names In Hindi And English” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “रोचक मछलियों के नाम हिंदी में Fish Names In Hindi”

  1. यदि नाम के साथ मछली का संबधित फोटो होता तो ज्यदा पहचान होता.

    Reply
  2. बहुत ही अच्छा पोस्ट अपने लिखा है । जिसमे मछली के नाम हिंदी में है

    Reply

Leave a comment