गुलाब का फूल की जानकारी Information About Rose In Hindi

यह आर्टिकल Information About Rose In Hindi गुलाब का फूल की जानकारी पर आधारित है। गुलाब का फूल दुनिया का सबसे खूबसूरत और सुगंधित फूल माना जाता है। प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार का इजहार इसी फूल से करते है। प्यार के प्रतीक इस फूल का अपना एक इतिहास रहा है। गुलाब का फूल का महत्व दुनिया भर में है। तो आइये गुलाब के फूल के बारे में जानकारी जानने का प्रयास करते है।

Information About Rose In Hindi
गुलाब का फूल

गुलाब का फूल Information About Rose In Hindi

1. गुलाब (Rose) के फूल का पौधा कांटेदार होता है। यह एक प्रकार की झाड़ी होती है जिसकी टहनियों पर यह सुगन्धित फूल लगता है।

2. गुलाब का फूल पूरी दुनिया में पाया जाता है। इसकी विभिन्न क़िस्में सफेद और गुलाबी रंग में होती है। इसकी करीब 100 से ज्यादा प्रजाति पूरी दुनिया में मिलती है।

3. यह एकमात्र फूल है जिसका साल में एक दिन सेलिब्रेट किया जाता है। हर वर्ष 7 फरवरी को Rose Day मनाया जाता है।

4. गुलाब (Rose) का पौधा लोग अपने घरों के गमलो में अक्सर लगाया करते है। यह एक सजावटी पौधा भी है। इसकी सुंदरता और महक के कारण यह घरों में लगाया जाता है।

5. लोग एक दूसरे को तोहफ़े में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भी दिया करते है।

6. गुलाब के फूल की खुशबू का इस्तेमाल इत्र बनाने में किया जाता है।

7. गुलाब का फूल लाल, सफेद, गुलाबी होता है। सफेद गुलाब की किस्म भी अपनी महक और सुंदरता के लिए मशहूर है।

8. प्रेमी प्रेमिका अपने प्यार का इजहार गुलाब देकर किया करते है। इसलिए गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक कहा जाता है।

9. गुलाब के फूल की पत्तियों से गुलकन्द भी बनाया जाता है। यह गुलाब का अर्क होता है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। गुलकन्द का इस्तेमाल पान बनाने में किया जाता है।

गुलाब का फूल की जानकारी (Rose Information In Hindi)

10. गुलाब जल भी गुलाब के फूल से बनाया जाता है। गुलाब जल आंखों में डालने से ठंडक मिलती है। इसे त्वचा पर भी लगा सकते है जिससे त्वचा कोमल होती है।

11. हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू भी अपने जैकेट पर गुलाब का फूल लगाया करते थे।

12. गुलाब (Rose) के अर्क का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कम्पनियां करती है। गुलाब की बेहतरीन खुशबू के कारण इसके अर्क को प्रोडक्ट्स में मिलाया जाता है।

13. गुलाब के फूल को फूलों का राजा भी कहते है। यह आकर्षक और मनमोहक होता है।

14. गुलाब का फूल देवी देवताओं को अर्पित भी किया जाता है। पूजा की थाली में गुलाब पुष्प आपको जरूर मिल जायेगा। इस फूल को देव पुष्प भी कहा कहा जाता है।

15. खिले हुए गुलाब पर तितलियों का मंडराना किसी आकर्षण से कम नही है। तितली फूल का रसपान करती है।

16. गुलाब के फूल की व्यापक रूप से खेती भी की जाती है। भारत में खासकर दक्षिण भारत मे इस पुष्प की खेती आम बात है। यह एक व्यापारिक फूल भी है। शादी या किसी भी समारोह में गुलाब के फूलों की सजावट करना आम है।

17. गुलाब (Rose) की खेती के लिए दोमट मिट्टी सर्वोतम होती है। इसकी खेती ठंड के मौसम में करना श्रेष्ठ है।

18. गुलाब के फूल पर कई कवियों ने कविताएं लिखी है और कई शायरों ने शायरियां लिखी है।

Frequently Asked Question About Rose Flower:-

Q.1 गुलाब कितने प्रकार के होते है?

Ans. दुनिया में 100 से ज्यादा गुलाब की प्रजातियां है।

Q.2 गुलाब कितने रंगों में होते है?

Ans. लाल, हरा, सफ़ेद, बैंगनी, काला इत्यादि रंगो में गुलाब मिल जाता है।

Q.3 “Rose Day” कब मनाया जाता है?

Ans. 7 फरवरी

Q.4 काला गुलाब (Black Rose) कहा पाया जाता है?

Ans. मुख्यत तुर्की देश में

दोस्तों, आपको गुलाब का फूल की जानकारी Information About Rose In Hindi पर यह आर्टिकल कैसा लगा? यह पोस्ट “Rose Flower Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे। गुलाब के बारे में आपका कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “गुलाब का फूल की जानकारी Information About Rose In Hindi”

Leave a comment