शहद के फायदे और नुकसान Benefits Of Honey In Hindi

Benefits Of Honey In Hindi शहद के फायदे और नुकसान

इस आर्टिकल Benefits Of Honey In Hindi में शहद खाने के फायदे Shahad Ke Fayde और शहद खाने के नुकसान की जानकारी है। शहद स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह लगभग हर बीमारी का इलाज है। यह चमत्कारिक गुणों से भरपूर रस होता है। इसकी प्रकृति मिठास वाली होती है।

Benefits Of Honey In Hindi

Shahad Khane Ke Fayde – Shahad Ke Nuksan शहद की जानकारी

शहद (Honey In Hindi) फूलो के रस से बना होता है। मधुमक्खी फूलो का रस चूसकर एक जगह एकत्र करती है। यह जगह मधुमक्खी का निवास स्थान होती है। इसे मधुमक्खी का छत्ता भी कहते है। शहद इसी छत्ते को तोड़कर निकाला जाता है। शहद पीला और भूरे रंग का होता है। शहद गाड़ा तरल अवस्था मे होता है। मधुमखियों को शहद का उत्पादन करने लिए काफी मेहनत करनी होती है। ये बिना रुके और आराम किये कार्य करती जाती है। मधुमक्खी फूलो के रस से शहद बनाती है। Benefits Of Honey In Hindi

सदियों से मनुष्य शहद का इस्तेमाल करता आया है। शहद जितना पुराना होता है, उतना ही फायदेमंद होता है। शहद को सीधे खाया भी जाता है और इसको किसी अन्य खाद्य के साथ मिलाकर भी खाते है। शहद को बालों और त्वचा पर लगाया भी जाता है। शहद को कभी भी किसी भी समय खाया जा सकता है लेकिन सुबह के वक्त खाना बेहतर है।

Shahad Ke Fayde In Hindi शहद की जानकारी –

बाजार में कई प्रकार के शहद बेचे जाते है। ये शहद स्वाद में अलग अलग होते है। शहद का स्वाद पौधे और फूल पर निर्भर करता है। जिस भी फूल के रस से शहद बनता है, उस फूल का स्वाद शहद में होता है। शहद ऐसा पोष्टिक रस होता है जो सदियों तक पड़े रहने पर भी खराब नही होता है। मिस्र के पिरामिडों में भी शहद पाया गया है जो आज भी सही हालात में है।

शहद की तासीर गर्म होती है। शहद में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसमे शर्करा भी मौजूद होती है। शहद में विटामिन ए, बी, सी भी पाये जाते है। इसमे कैल्शियम, सोडीयम, जिंक, सल्फर, फास्फेट, मैग्नीशियम भी मिलता है। शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण भी होते है। शहद में प्रोटीन और एमिनो एसिड भी होते है।

शहद के फायदे Benefits Of Honey In Hindi

1. शहद Honey में जिंक और आयरन पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में सहायक है। रोजाना शहद का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शरीर मे स्फूर्ति और ताजगी का संचार होता है। शहद शरीर मे कई बीमारियों से लड़ता है। Benefits Of Honey In Hindi

2. अस्थमा और कफ जैसी बीमारियों में शहद खाना बेहद फायदेमंद है।

3. हाई ब्लड प्रेशर में शहद खाना लाभकारी है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

4. शहद रक्त शुद्धिकरण का काम भी करता है। खून को साफ करके कई बीमारियों को दूर करता है। खून की कमी को दूर करके रक्त को बढ़ाता है।

5. प्रतिदिन शहद का सेवन करने से दिल को मजबूती मिलती है। दिल सुचारू रूप से कार्य करता है।

6. शरीर मे किसी भी काम को करने बाद अक्सर थकावट महसूस होती है। शहद थकावट को दूर करके शरीर मे स्फूर्ति का संचार करता है।

7. शहद का सेवन करने या फिर शहद को त्वचा पर लगाने से चर्म रोग दूर होते है। त्वचा कोमल और साफ होती है। चेहरे से कील मुंहांसे दूर होते है और चेहरे से झुर्रियां भी खत्म होती है।

8. ह्रदय की धमनियों मे से कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए शहद का सेवन गुणकारी है।

Benefits Of Honey In Hindi शहद खाने के फायदे –

9. शहद Honey को जली त्वचा पर लगाने से जलन कम होती है। इसको लगाने से घाव भी जल्दी भरते है। इसके एन्टी बैक्टीरिया गुणों के कारण यह चोट और घाव को ठीक करता है। चोट और कटने के कारण हुए दर्द को भी कम करता है।

10. बालो के लिए भी शहद फायदेमंद होता है। यह बालों का असमय गिरना कम करता है। रूसी और सफेदी को दूर करके बालो को पोषण देता है। शहद एक प्राकृतिक कंडीशनर भी है।

11. शहद को दूध के साथ पीने से कई आश्चर्यजनक लाभ होते है। दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर की पाचन शक्ति अच्छी होती है। कब्ज जैसी बीमारी से राहत मिलती है। रोजाना सुबह के वक्त इसका दूध के साथ सेवन करना अच्छा रहता है।

12. शहद को दूध के साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। दूध में मौजूद कैल्शियम और शहद के पोषक तत्व मिलकर हड्डियों को मजबूती देते है।

13. शहद को पानी में मिलाकर उसमे नींबू का रस डालकर पीने से वजन कम होता है। शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते है। लगातार इस मिश्रण का सेवन नही करना चाहिए। बीच बीच मे अंतराल देना सही है।

14. शहद खांसी में भी बहुत लाभ पहुंचाता है। शहद गले मे मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है जिससे गले मे खराश से राहत मिलती है। नींबू के रस के साथ शहद मिलाकर सेवन करने से खांसी कम होती है।

शहद के नुकसान Side Effects Of Honey In Hindi

1. शहद Honey में शर्करा अधिक मात्रा में होती है जिससे इसके अत्यधिक सेवन से मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है।

2. शहद का अधिक सेवन करने से पेट सम्बन्धी बीमारी हो सकती है। इसमे पेट दर्द, सूजन जैसी समस्या आ सकती है।

3. वेसे तो शहद को कई चीजो के साथ मिलाकर खाया जाता है। लेकिन कुछ चीजो के साथ शहद खाना आपकी सेहत को बेहद नुकसान पहुँचा सकता है। शहद को हरे प्याज के साथ नही खाना चाहिए क्योंकि यह पेट सम्बन्धी समस्या उत्पन्न करता है। शहद को घी के साथ भी नही खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से यह मिश्रण जहर बन जाता है।

4. शहद को गर्म करके नही खाना चाहिए। शहद को गर्म करने से यह विषैला हो जाता है। शहद को गर्म चीजो के साथ भी नही खाना चाहिए। शहद खाने के तुरंत बाद गर्म पानी भी नही पीना चाहिये।

5. शहद नवजात शिशुओं को नही देना चाहिए। कम से कम बच्चे की उम्र 1 साल से अधिक होनी चाहिये। इसको देने से मांसपेशियों में दिक्कत आ सकती है।

6. कच्चा शहद खाने से शरीर मे एलर्जी भी हो सकती है। शरीर पर खुजली और सूजन हो सकती है। श्वसन क्रिया में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए शहद को नियंत्रित मात्रा में ही खाना चाहिए।

शहद के फायदे और शहद के नुकसान –

शहद (Honey In Hindi) विभिन्न प्रकार की बीमारियों में रामबाण इलाज है। यह एक पोष्टिक रस है जो शरीर को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है। बाजार में मिलावटी शहद भी काफी बेचा जा रहा है। इसलिये असली शहद की पहचान जरूरी है। इसकी पहचान के लिए कांच के गिलास में पानी लेकर उसमें थोड़ी मात्रा में शहद मिला ले, अगर शहद पानी मे घुल गया तो वह मिलावटी है। अगर गिलास के पेंदे में बैठ गया तो असली है।

Note:- शहद के फायदे Shahad Ke Fayde और शहद के नुकसान पर आर्टिकल Benefits Of Honey In Hindi कैसा लगा। आर्टिकल “शहद के फायदे और नुकसान” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment